:4:::: सात बच्चियों का खाता खुला

Updated:
विज्ञापन

21 गुम 14 में खाता खुलवाने के दौरान लोग.भरनो. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत शनिवार को डाकघर भरनो में शिविर लगाया गया. सात बच्चियों का खाता खोला गया. गुमला अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी. बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार […]

विज्ञापन

21 गुम 14 में खाता खुलवाने के दौरान लोग.भरनो. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत शनिवार को डाकघर भरनो में शिविर लगाया गया. सात बच्चियों का खाता खोला गया. गुमला अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी. बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है. यह योजना विशेष रूप से लड़कियों के लिए है. चूंकि यह एक बचत खाता की तरह है. इसलिए आम जनता इसका सीधा लाभ उठा सकते हैं. अपने-अपने 10 वर्ष तक के बेटियों के लिए खाता खुलवा कर लाभ ले सकते हैं. यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शुरू की गयी है. मौके पर डाकपाल महेंद्र बड़ाइक, डाक कर्मी अभिषेक भारती, श्रवण कुमार राम, पवन बाड़ा, विमल उरांव, चंद्रमोहन मुंडा, सुनील यादव, लेकनाथ महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola