टोटो मंडल में 100 नये सदस्य जुड़े

Updated:
विज्ञापन

बूथ चलो के तहत भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया.20 गुम 1 में अभियान में भिखारी भगत व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाबूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार भाजपा किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान प्रस्तावित टोटो प्रखंड के टोटो, खरका, भंडरिया, मड़वा व फोरी गांव में चला. मौके पर […]

विज्ञापन

बूथ चलो के तहत भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया.20 गुम 1 में अभियान में भिखारी भगत व अन्य.प्रतिनिधि, गुमलाबूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार भाजपा किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान प्रस्तावित टोटो प्रखंड के टोटो, खरका, भंडरिया, मड़वा व फोरी गांव में चला. मौके पर भाजपा किसान मोरचा के केंद्रीय सदस्य भिखारी भगत उपस्थित थे. विभिन्न बूथों में करीब 100 नये सदस्यों को जोड़ा गया. इसके बाद बसुवा रोड चौक में बैठक हुई. जिसमें भाजपा के संगठन को मजबूत करने व सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. टोटो मंडल के सभी बूथों में एक-एक सदस्यता फार्म बांटा गया. वहीं बूथ स्तर से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की अपील की गयी. मौके पर भिखारी भगत ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में काम कर रही है. राज्य व केंद्र सरकार के कामों से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं. वहीं सुरेश सिंह ने कहा कि टोटो को प्रखंड बनाने का संघर्ष भाजपा ने शुरू किया है. उन्होंने कहा कि टोटो को प्रखंड बनाने के संघर्ष में सहयोग के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ें. जिससे आंदोलन को तेज किया जा सके. मौके पर टोटो मंडल अध्यक्ष भगवान दास साहू, किसान मोरचा के उपाध्यक्ष कमल महतो, केश्वर साय, तेतरू गिरी, शंकर प्रजापति आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola