ओवर लोड वाहनों पर होगी कार्रवाई : एसडीओ
19 गुम 5 में ओवर लोड चल रहे टेंपो चालकों को समझाती एसडीओ.गुमला. गुमला शहर में बेधड़क छोटे-बडे़ वाहनों द्वारा ओवर लोड सामान लाद कर गाड़ी चलाया जा रहा है. एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा इससे काफी गंभीर है. गुरुवार को उन्होंने एक टेंपो चालक को ओवर लोड सामान लाद कर चलने पर चाबी जब्त कर […]
19 गुम 5 में ओवर लोड चल रहे टेंपो चालकों को समझाती एसडीओ.गुमला. गुमला शहर में बेधड़क छोटे-बडे़ वाहनों द्वारा ओवर लोड सामान लाद कर गाड़ी चलाया जा रहा है. एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा इससे काफी गंभीर है. गुरुवार को उन्होंने एक टेंपो चालक को ओवर लोड सामान लाद कर चलने पर चाबी जब्त कर लिया. साथ ही टेंपो में बैठे अन्य लोगों को उतार दिया. एसडीओ ने कहा कि ओवर लोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यहां बता दें कि आये दिन वाहनों में ओवर लोड चलने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं. इसके बाद भी इस पर रोकथाम नहीं हो रहा है. इसलिए एसडीओ ने इसे गंभीरता से लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










