::::: जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को ले धरना

Updated:
विज्ञापन

19 गुम 13 में धरना देते माले नेता.घाघरा. घाघरा के जर्जर सड़कों की मरम्मत व मनरेगा मजदूरों को बकाये मजदूरी के मांग को लेकर गुरुवार को भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि रघुवर राज में भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही है. आम जनता की समस्याओं […]

विज्ञापन

19 गुम 13 में धरना देते माले नेता.घाघरा. घाघरा के जर्जर सड़कों की मरम्मत व मनरेगा मजदूरों को बकाये मजदूरी के मांग को लेकर गुरुवार को भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि रघुवर राज में भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही है. आम जनता की समस्याओं को सुननेवाला कोई नहीं है. कहा कि घाघरा, गम्हरिया व सेन्हा का मुख्य पथ वर्षों से जर्जर है. घाघरावासियों द्वारा बार-बार जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जाती रही है. लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा कारण आज तक सडड़क की मरम्मत नहीं करायी जा सकी है. जर्जर सड़क से उड़ते धूलकण से भी लोग परेशान हैं. इस समस्या के समाधान के लिए पानी छिड़काव की भी मांग की गयी. मनरेगा पर चर्चा करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत पोढ़ा व मनातू गांव में कूप निर्माण कार्य हुआ है. जिसमें मनरेगा मजदूरों ने काम किया है. उन मजदूरों को अभी तक मजदूरी भुगतान भी नहीं किया गया है. धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जर्जर सड़क की मरम्मत कराने और मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान करने की मांग की गयी. प्रदर्शन में माले नेता प्रकाश उरांव, शिवप्रसाद साहू, कहरू मंुडा, जीतु मंुडा, रविंद्र बड़ाइक, हरिदेव गोप, बसंत कुमार, फुलमनी देवी, बिलासो देवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola