गुमला को रेल लाइन से जोड़ने की मांग
गुमला. जिप सदस्य सह ग्राम स्वराज संघर्ष मंच के संयोजक हंदू भगत ने सांसद सह राज्यमंत्री सुदर्शन भगत से 26 फरवरी को पारित होनेवाले रेल बजट में लोहरदगा भाया गुमला कोरबा रेल लाइन को शामिल कराने की मांग की है. कहा है कि गुमला की जनता लंबे समय से रेल लाइन से जोड़े जाने की […]
गुमला. जिप सदस्य सह ग्राम स्वराज संघर्ष मंच के संयोजक हंदू भगत ने सांसद सह राज्यमंत्री सुदर्शन भगत से 26 फरवरी को पारित होनेवाले रेल बजट में लोहरदगा भाया गुमला कोरबा रेल लाइन को शामिल कराने की मांग की है. कहा है कि गुमला की जनता लंबे समय से रेल लाइन से जोड़े जाने की मांग कर रही है. गत लोकसभा चुनाव में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने गुमला को रेल लाइन से जोड़ने का वादा किया था. इधर श्री भगत लोहरदगा लोस क्षेत्र के दोबारा सांसद बने हैं. साथ ही वे राज्यमंत्री भी हैं. लोस चुनाव से पूर्व श्री भगत ने भी चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर गुमला को रेल लाइन से जोड़ने का वादा किया था. श्री भगत को अब गुमलावासियों की मांग पूरा करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










