अंदर बैठक, बाहर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा : अध्यक्ष के कक्ष में बैठक करना गलत परंपरा की शुरुआत अध्यक्ष ने कहा : नियम व कानून के तहत अध्यक्ष के कक्ष में बैठक हो रही है गुमला : नगर पंचायत गुमला के स्थापना से संबंधित बोर्ड की बैठक को लेकर सोमवार को हंगामा हुआ.उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन के साथ आठ वार्ड […]

विज्ञापन
उपाध्यक्ष ने कहा : अध्यक्ष के कक्ष में बैठक करना गलत परंपरा की शुरुआत
अध्यक्ष ने कहा : नियम व कानून के तहत अध्यक्ष के कक्ष में बैठक हो रही है
गुमला : नगर पंचायत गुमला के स्थापना से संबंधित बोर्ड की बैठक को लेकर सोमवार को हंगामा हुआ.उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन के साथ आठ वार्ड पार्षदों ने बैठक का विरोध करते हुए कार्यालय से बाहर निकल गये. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम कुमार महतो को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें सभाकक्ष में बैठक न करा कर अध्यक्ष द्वारा जबरन अपने कार्यालय में बैठक करने का विरोध किया गया.
हालांकि विरोध के बावजूूद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आठ वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. इसमें नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी भी थे. बैठक का विरोध करते हुए उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन ने कहा कि स्थापना से संबंधित बोर्ड की बैठक सोमवार को नपं के सभाकक्ष में दिन के 11 बजे से होना था.
इस संबंध में सभी वार्ड पार्षदों को बैठक से संबंधित पत्र दिया गया था. परंतु अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह नियम कानून को ताक में रख कर अपने कार्यालय कक्ष में स्थापना की बैठक ली. जो गलत परंपरा की शुरुआत है. इससे नगर पंचायत में गुटबाजी होने की पूरी संभावना है.
इसलिए बैठक का बहिष्कार किया गया. वहीं अध्यक्ष ने कहा कि नियम-कानून के तहत बैठक हो रही है. इसमें किसी प्रकार की गुटबाजी की बात नहीं है. अध्यक्ष के सभाकक्ष में बैठक होना गलत नहीं है. वहीं बैठक का बहिष्कार करनेवालों में उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीन, वार्ड पार्षद कृष्णा कुमार मिश्र, बसंत उरांव, सानु बहादुर, कृष्णा राम, शीला टोप्पो, सीता देवी, सुषमा कुजूर है. स्थापना की बैठक में अध्यक्ष के साथ वार्ड पार्षद योगेंद्र प्रसाद, ललिता देवी, तरनिका कच्छप, मुमताज गुड्डू, गायत्री शर्मा, उषा देवी, अनिल यादव थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola