सिसई में दो बाइक सवार टकराये, मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला :एनएच 23 पर सिसई थाना क्षेत्र के महुआडीपा के समीप रविवार की शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. शहर के चेटर निवासी लक्ष्मीनाथ साहू घायल हो गया. उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. मृतकों में गुमला शहर के करमटोली निवासी अजरुन साहू व सिसई बस्ती […]

विज्ञापन

गुमला :एनएच 23 पर सिसई थाना क्षेत्र के महुआडीपा के समीप रविवार की शाम दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. शहर के चेटर निवासी लक्ष्मीनाथ साहू घायल हो गया. उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है.

मृतकों में गुमला शहर के करमटोली निवासी अजरुन साहू व सिसई बस्ती निवासी अरमान अंसारी (18) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अजरुन व लक्ष्मीनाथ गुमला से रांची जा रहे थे. महुआडीपा के समीप बाइक सवार अरमान से सीधी टक्कर हो गयी. अजरुन व अरमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola