ट्रांसफारमर बदला नहीं गया, तो आंदोलन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रायडीह : रायडीह प्रखंड के ऊंचडीह गांव में एक महीने से बिजली नहीं है. यहां लगा ट्रांसफारमर खराब हो गया है. जिसे अभी तक बदला नहीं गया है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गुरुवार को बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चुमनू उरांव मौजूद थे. गांव […]
विज्ञापन
रायडीह : रायडीह प्रखंड के ऊंचडीह गांव में एक महीने से बिजली नहीं है. यहां लगा ट्रांसफारमर खराब हो गया है. जिसे अभी तक बदला नहीं गया है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गुरुवार को बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई.
मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चुमनू उरांव मौजूद थे. गांव के लोगों ने बिजली नहीं रहने से हो रही परेशानी से श्री उरांव को अवगत कराया. श्री उरांव ने कहा कि इस संबंध में विभाग से मिल कर ज्ञापन सौंपा गया है.
अगर एक सप्ताह के अंदर 100 केवी का ट्रांसफारमर नहीं लगाया गया, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर परसा पंचायत के मुखिया इसमाइल कुजूर, दिलीप तिर्की, जैतुन कुजूर, कुलदीप केरकेट्टा, वरदान तिर्की, इपित कुजूर, जस्टीन खाखा, शिव मुंडा, अजीत मिंज, रॉबर्ट तिर्की, चिरस एक्का, संतोष टोप्पो, रंथी देवी, रोधो मुंडा, अरुण खाखा सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










