कई लोगों ने लगायी डुबकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : मकर संक्रांति के अवसर पर कोयल नदी तट पर स्थित नागफेनी व रायडीह प्रखंड के हीरादह में रथ यात्राा मेले का आयोजन किया गया. मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. नागफेनी में 50 हजार व हीरादह में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नदी तट पर डुबकी लगा […]
विज्ञापन
गुमला : मकर संक्रांति के अवसर पर कोयल नदी तट पर स्थित नागफेनी व रायडीह प्रखंड के हीरादह में रथ यात्राा मेले का आयोजन किया गया.
मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी. नागफेनी में 50 हजार व हीरादह में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नदी तट पर डुबकी लगा कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद नदी तट पर बैठ कर चूड़ा, गुड़, तिलकुट व दही का लुत्फ उठाया. शाम में भगवान मकर ध्वज की रथयात्राा निकाली गयी.
भगवान की रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. रथयात्राा मेला में झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा राज्य के श्रद्धालु भी पहुंचे. सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था. देर शाम तक मेला का आयोजन हुआ.
मेले में विभिन्न प्रकार की मिठाई, पकवान, खिलौने, गुब्बारे की दुकानें सजी हुई थी. एक छोर पर केतारी की लंबी कतार लगी हुई थी. लोगों ने खरीददारी की. वहीं मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था.
नदियों में लगायी डुबकी: नागफेनी के समीप से बहने वाली दक्षिणी कोयल नदी व हीरादह से बहने वाली नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. लोगों ने पूरे भक्ति भाव के साथ यहां स्नान किया.
मेला स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : मेला में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मंदिर प्रवेश द्वार, नदी तट व मेला की परिधि में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. नागफेनी में गुमला व सिसई थाना के जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे. वहीं हीरादह में रायडीह थाना व बाघमुंडा में बसिया थाना की पुलिस चौकस थी.
भरनो. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया. पर्व के अवसर पर सनातन धर्मावलंबियों ने सूर्योदय से पूर्व स्नान कर मंदिरो में जाकर अपना माथा टेक मन्नतें मांगी. पूजा अर्चना के उपरांत घर लौटने पर दही,चूड़ा व तिलकुट का लुत्फ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










