सड़क हादसे में दो की मौत, एक गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में इटकीरी गांव के मड़वारी उरांव का बेटा अमित उरांव (22) व टुकूटोली चेचेपाट के घुड़ उरांव का बेटा महेश उरांव (20) शामिल है. जबकि एक युवक बहुदरा टुकूटोली गांव के सुकरा उरांव […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में इटकीरी गांव के मड़वारी उरांव का बेटा अमित उरांव (22) व टुकूटोली चेचेपाट के घुड़ उरांव का बेटा महेश उरांव (20) शामिल है.
जबकि एक युवक बहुदरा टुकूटोली गांव के सुकरा उरांव का बेटा राजेश उरांव गंभीर रूप से घायल है. उसे रांची रेफर कर दिया गया है. तीनों युवक सोमवार को सेना बहाली में भाग लेने रांची गये थे.
बहाली में भाग लेने के बाद मंगलवार की रात नौ बजे तीनों युवक बाइक (जेएच01वाई 4312) से लौट रहे थे. तभी नवडीहा के समीप अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मार कर भाग गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल राजेश की आवाज सुन कर उसे अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










