मोटिया संघ आज से हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन

गुमला. मोटिया मजदूर संघ गुमला ने चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दस प्रतिशत बढ़ाये गये मजदूरी दर को मानने से इंकार कर दिया है. मोटिया संघ के अध्यक्ष विष्णुराम ने कहा है कि संघ ने अपना फैसला सुना दिया है. महंगाई के अनुसार मजदूरी दर की सूची जारी कर दी गयी है. इसके बाद अगर चेंबर […]

विज्ञापन

गुमला. मोटिया मजदूर संघ गुमला ने चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दस प्रतिशत बढ़ाये गये मजदूरी दर को मानने से इंकार कर दिया है. मोटिया संघ के अध्यक्ष विष्णुराम ने कहा है कि संघ ने अपना फैसला सुना दिया है. महंगाई के अनुसार मजदूरी दर की सूची जारी कर दी गयी है. इसके बाद अगर चेंबर अपने मन से मजदूरी दर बढ़ाने का निर्णय लेता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मजदूरी दर बढ़ाने की मांग को लेकर 11 जनवरी से मोटिया संघ अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे. जब तक मजदूरी दर नहीं बढ़ जाता है. यह हड़ताल जारी रहेगा. श्रीराम ने कहा कि पूर्व में हुए एकरारनामे के अनुसार एक जनवरी 2013 से मजदूरी दर बढ़ना था. परंतु ऐसा नहीं किया गया. जबकि मोटिया संघ ने बैठक कर अपना निर्णय व्यापारियों व प्रशासन को बता दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola