डीसी के समक्ष धरना देगा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

Updated:
विज्ञापन

गुमला. झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला गुमला की बैठक शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जीतवाहन उरांव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्णयानुसार आरसीएच अनुबंध कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित रूप से नियुक्त करना है. इसके तहत कई जिलों में अनुबंध कर्मियों […]

विज्ञापन

गुमला. झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला गुमला की बैठक शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जीतवाहन उरांव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निर्णयानुसार आरसीएच अनुबंध कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में नियमित रूप से नियुक्त करना है. इसके तहत कई जिलों में अनुबंध कर्मियों की नियुक्तियां भी हो चुकी है. लेकिन गुमला जिला में जिला प्रशासन के कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण नियुक्ति नहीं किया जा रहा है. सीताराम मुंडा व पदमिनी कुमारी ने कहा कि अप्रैल 2014 से अब तक सरकार द्वारा आवंटन निर्गत नहीं करने के कारण मानदेय नहीं मिल सका है. जिससे कर्मियों में रोष है. यदि यही स्थिति रही तो पल्स पोलियो कार्य बाधित भी कर सकते हैं. सुरेंद्र त्रिपाठी ने सरकार से राज्य स्तरीय संवर्ग के कर्मियों को एसीपी व एमएसीपी का लाभ देने की मांग की. भूषण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रतिनियुक्ति हटाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गया है. जिससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. इन सभी समस्याओं के निदान को लेकर 15 जनवरी को उपायुक्त गुमला के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सुरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, दिलेश्वर कुमार, सीताराम मुंडा, रघुनंदन वैध, हरिराम दास, शशिभूषण प्रसाद, रमाधार राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola