जागरूकता अभियान चलाया गया

Updated:
विज्ञापन

बसिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शुक्रवार को लोटवा गांव में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा गांव का डोर-टू-डोर भ्रमण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गयी. जिसमें गांव की स्थिति, वहां के लोगों का रहन सहन, व्यवसाय, शिक्षा व शौचालय के संबंध में जानकारी […]

विज्ञापन

बसिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शुक्रवार को लोटवा गांव में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा गांव का डोर-टू-डोर भ्रमण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की गयी. जिसमें गांव की स्थिति, वहां के लोगों का रहन सहन, व्यवसाय, शिक्षा व शौचालय के संबंध में जानकारी ली. साथ ही उसके इलाज के लिए लोगों को जानकारी दी गयी. कार्यक्रम पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने सर्वे के माध्यम से गांव के हालात का जायजा लेकर उसके निदान के लिए सक्षम पदाधिकारी को बुला कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर अनुरंजन मिश्रा, अनुग्रह कुल्लू, ज्योति मिंज, शिखा जायसवाल, नेहा जायसवाल, पन्ना लाल साहू, राजश्री गुप्ता, ऐमा सरोज केरकेट्टा, रमेश सिंह, पुरुषोतम ओहदार सहित पचास छात्र-छात्राएं शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola