नदी में डूबने से किसान की मौत
प्रतिनिधि, भरनोभरनो थाना क्षेत्र के चेचियाटोली गांव के 40 वर्षीय मंगरा उरांव की मंगलवार को पारस नदी में डूबने से मौत हो गयी. वह सुबह में नदी नहाने गया था. नहाने के क्रम में उसे मिरगी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में गिर गया. उस समय आसपास कोई नहीं था. जिस कारण उसे कोई […]
प्रतिनिधि, भरनोभरनो थाना क्षेत्र के चेचियाटोली गांव के 40 वर्षीय मंगरा उरांव की मंगलवार को पारस नदी में डूबने से मौत हो गयी. वह सुबह में नदी नहाने गया था. नहाने के क्रम में उसे मिरगी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में गिर गया. उस समय आसपास कोई नहीं था. जिस कारण उसे कोई बचा नहीं सका. नदी में ही डूबे रहने से उसकी मौत हो गयी. शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे खोजने के लिए निकले. तभी कुछ लोगों ने नदी में शव देख कर इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन शाम को नदी के पास जाकर शव को देखे. इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी. परंतु रात होने के कारण पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंच पायी थी. इस कारण शव को समाचार लिखे जाने तक निकाला नहीं गया. इधर मंगरा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उसके दो बेटे हैं. पेशे से मंगरा किसान था. गांव के बगल में नदी होने के कारण वह नहाने गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










