गुमला : बंद रहीं दो हजार दुकानें, बसें भी नहीं चली

Updated:
विज्ञापन

गुमला : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के बंद के एलान के कारण सोमवार को गुमला में दो हजार से अधिक दुकानें बंद रही. शहर से गांव तक सन्नाटा रहा. 150 बसों के पहिये थमे रहे. बॉक्साइट उद्योग पर भी असर पड़ा. बंद से लगभग एक करोड़ रुपये का व्यवस्था प्रभावित हुआ. हालांकि बंद के दौरान कहीं […]

विज्ञापन
गुमला : उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के बंद के एलान के कारण सोमवार को गुमला में दो हजार से अधिक दुकानें बंद रही. शहर से गांव तक सन्नाटा रहा. 150 बसों के पहिये थमे रहे.
बॉक्साइट उद्योग पर भी असर पड़ा. बंद से लगभग एक करोड़ रुपये का व्यवस्था प्रभावित हुआ. हालांकि बंद के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. कामडारा, बसिया व सिसई इलाके में पुलिस अलर्ट रही.
पीएलएफआइ ने सबजोनल कमांडर शशि भूषण झोरा की हत्या के खिलाफ बंद की घोषणा की थी. शशि भूषण बसिया प्रखंड का रहनेवाला था. दो जनवरी को पुलिस ने डुको सिकवार टोली के समीप कोयल नदी से उसका शव बरामद किया था. सोमवार को परिजनों ने शव की पहचान की. शशि की हत्या कैसे हुई और किसने की, इसका पता नहीं चला है. शशि भूषणपर कई मामले दर्ज थे. गत तीन नवंबर को मुरगीकोना में सात लोगों की हत्या में वह शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola