यूपीआइ भुगतान के नाम पर 25 हजार की ठगी

Updated:
विज्ञापन
यूपीआइ भुगतान के नाम पर 25 हजार की ठगी

यूपीआइ भुगतान के नाम पर 25 हजार की ठगी

विज्ञापन

गुमला. शहर में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला गुमला का है, जहां यूपीआइ भुगतान करने का झांसा देकर एक युवक से 25 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित युवक ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बैरागी बगान निवासी तरुण साहू (19 वर्ष) फुलवारटोली स्थित अपनी दुकान में मौजूद था. इस दौरान सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच एक युवक उसके पास पहुंचा और सामान खरीदने की बात कही. युवक ने बताया कि वह टावर चौक स्थित एक हार्डवेयर दुकान से सामान लेकर आया है और भुगतान यूपीआइ के माध्यम से करेगा. आरोप है कि युवक ने बातचीत के दौरान तरुण से 25 हजार रुपये ले लिए और कहा कि वह थोड़ी देर में यूपीआइ से पैसा भेज देगा. इस बीच मौका पाकर वह युवक रुपये लेकर फरार हो गया. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब युवक वापस नहीं लौटा, तब तरुण को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ. घटना के बाद पीड़ित ने गुमला थाना पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

अवैध पत्थर लदे दो ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

गुमला. अवैध खनन व खनिज परिवहन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गुमला थाना के करमडीपा के पास पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पत्थर (स्टोन बोल्डर) लदे दो ट्रैक्टर जब्त किया गया. दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गये. गुमला थाना की गश्ती टीम सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इस दौरान सुबह करीब 11.30 बजे करमडीपा के पास चेकिंग के दौरान दो महिंद्रा ट्रैक्टरों को रोका गया. दोनों ट्रैक्टरों के ट्रेलर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था. पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गये. काफी देर इंतजार के बावजूद कोई भी व्यक्ति पत्थर परिवहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने नहीं पहुंचा. इसके बाद दोनों वाहनों को उर्मी बाइपास पिकेट परिसर में सुरक्षा के लिए रखा गया. जिला खनन कार्यालय की ओर से गुमला थाना में आवेदन देकर दोनों ट्रैक्टरों के मालिक व चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola