गुमला : पैसों के अभाव में कॉमर्स स्टेट टॉपर की पढ़ाई छूटने के कगार पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 6:19 AM
विज्ञापन
जगरनाथ गुमला : वर्ष 2019 में झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में घाघरा प्रखंड की अमीषा कुमारी कॉमर्स में स्टेट टॉपर हुई थी. आगे की पढ़ाई के लिए अमीषा ने तत्कालीन सीएम रघुवर दास व डीसी शशिरंजन से मदद की गुहार लगायी थी. उस वक्त सीएम रघुवर दास ने छात्रा की पढ़ाई के लिए दो लाख […]
विज्ञापन
जगरनाथ
गुमला : वर्ष 2019 में झारखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में घाघरा प्रखंड की अमीषा कुमारी कॉमर्स में स्टेट टॉपर हुई थी. आगे की पढ़ाई के लिए अमीषा ने तत्कालीन सीएम रघुवर दास व डीसी शशिरंजन से मदद की गुहार लगायी थी.
उस वक्त सीएम रघुवर दास ने छात्रा की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की थी. वहीं गुमला डीसी शशि रंजन ने भी छात्रा को मदद का भरोसा दिलाया था. परंतु एक साल बीत गये अभी तक छात्रा को आर्थिक मदद नहीं मिली. जिस कारण छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. अमीषा की पढ़ाई को लेकर उसके पिता शंभु प्रसाद परेशान हैं. वे भी अपने स्तर से कई जगह मदद की गुहार लगा चुके हैं. गुमला डीसी से कई बार मिले हैं. फोन पर भी बात हुई है.
परिणाम सिफर रहा. शंभु प्रसाद ने कहा है कि बेटी ने आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई की और स्टेट टॉपर बन गुमला जिले का नाम रोशन किया है. लेकिन अमीषा की आगे की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा बनी हुई है. उन्होंने कहा है कि स्टेट टॉपर होने पर सरकार की ओर से भी प्रोत्साहन राशि मिलती है. लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि नहीं दी गयी है. जबकि अब एक साल होने जा रहा है.
नयी सरकार से मदद की उम्मीद
छात्रा अमीषा ने आवेदन सौंपा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं घाघरा प्रखंड की रहनेवाली हूं. वर्ष 2019 से उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची से कॉमर्स में 993 अंक लाकर स्टेट टॉपर हुई. लेकिन मुझ जैसे गरीब विद्यार्थी पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी. परंतु अभी तक यह राशि नहीं मिली. वहीं उपायुक्त से भी कोई मदद नहीं मिली. अमीषा ने कहा कि अब नयी सरकार बन गयी है. नये सीएम हेमंत सोरेन से मदद की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










