उग्रवादियों ने दिनदहाड़े जेसीबी फूंकी, सड़क का काम कराया बंद

Updated at : 13 Feb 2020 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों ने दिनदहाड़े जेसीबी फूंकी, सड़क का काम कराया बंद

गुमला : गुमला के सोकराहातू घाटी में बुधवार को दिन के करीब चार बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने उत्पात मचाया. सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन में आग लगा दी. वहीं मौका देख तीन हाइवा को चालक कार्यस्थल से लेकर भाग गये. उग्रवादियों ने तीन चालकों से मोबाइल फोन भी लूट लिया. कई वाहनों पर […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला के सोकराहातू घाटी में बुधवार को दिन के करीब चार बजे पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने उत्पात मचाया. सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन में आग लगा दी. वहीं मौका देख तीन हाइवा को चालक कार्यस्थल से लेकर भाग गये. उग्रवादियों ने तीन चालकों से मोबाइल फोन भी लूट लिया.

कई वाहनों पर फायरिंग की. करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद उग्रवादी जंगल के रास्ते निकल भागे. उग्रवादियों के भय से 46 करोड़ की लागत से बन रही सड़क का काम रूक गया है.

उग्रवादियों ने रास्ते में एक मोबाइल फोन फेंक दिया था. छापामारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया. वहीं कुछ विस्तर व कपड़ा भी मिला है. उग्रवादियों की धमकी के बाद कुरूमगढ़ से सोकराहातू घाटी तक 46 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 20 किमी लंबी सड़क का काम ठेकेदार ने बंद कर दिया है. यह काम कृष्णा कंस्ट्रक्शन करा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola