सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद हंगामा, सड़क जाम की

Updated at : 01 Feb 2020 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर टिप्पणी के बाद हंगामा, सड़क जाम की

घाघरा (गुमला) : सोशल मीडिया में प्रतिमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के लोग आक्रोशित हो गये. उन्होंने सड़क जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चांदनी चौक पर जाम के कारण गुमला-लोहरदगा व रांची-नेतरहाट मार्ग पर वाहन नहीं चले. […]

विज्ञापन

घाघरा (गुमला) : सोशल मीडिया में प्रतिमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने के बाद शुक्रवार को घाघरा प्रखंड के लोग आक्रोशित हो गये. उन्होंने सड़क जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की.

दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चांदनी चौक पर जाम के कारण गुमला-लोहरदगा व रांची-नेतरहाट मार्ग पर वाहन नहीं चले. दिन के तीन बजे इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी उपेंद्र महतो के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और सड़क से हटे. वहीं दूसरी ओर एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि सोशल मीडिया में गलत टिप्पणी करने के मामले में घाघरा के समीर भगत को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola