बैंक ऋण समाधान योजना 31 तक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2020 2:56 AM
गुमला : बड़ाइक मुहल्ला स्थित महेश्वरी टावर में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा व लातेहार बैंक के मैनेजर के साथ बैठक आयोजित की गयी. मौके पर रांची प्रमंडल कार्यालय के चीफ मैनेजर एएस राव ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा कर्जधारियों के लिए बैंक ऋण समाधान 2019-20 को […]
गुमला : बड़ाइक मुहल्ला स्थित महेश्वरी टावर में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा व लातेहार बैंक के मैनेजर के साथ बैठक आयोजित की गयी. मौके पर रांची प्रमंडल कार्यालय के चीफ मैनेजर एएस राव ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा कर्जधारियों के लिए बैंक ऋण समाधान 2019-20 को लेकर सुनहरा एवं आकर्षक योजना लायी गयी है.
यह योजना 31 मार्च 2020 तक लागू है. गुमला क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार ने कहा कि कर्जधारी ऋण ब्याज एवं मूलधन में छूट सीमा 15 प्रतिशत से अधिकतम 60 प्रतिशत तक प्राप्त कर सकते हैं. मौके पर नीहीर चंद्र, अभिमन्यु कुमार, वरुण कुमार, चंद्रकांत कौशल, दुर्गेंश कुमार, गौतम कुमार, शशि कुमार, राकेश प्रसाद समेत बैंक के मैनेजर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










