कार्यकर्ताओं ने बचायी बछड़े की जान
Updated at : 16 Jan 2020 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था गुमला : बजरंग दल की गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं की पहल पर बुधवार को सड़क हादसे में घायल एक बछड़े की जान बच गयी. इलाज के बाद बछड़े की स्थिति ठीक है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बछड़ा व उसकी मां को एक […]
विज्ञापन
मुख्य सड़क पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था
गुमला : बजरंग दल की गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं की पहल पर बुधवार को सड़क हादसे में घायल एक बछड़े की जान बच गयी. इलाज के बाद बछड़े की स्थिति ठीक है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बछड़ा व उसकी मां को एक व्यक्ति को परवरिश के लिए सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, शहर की मुख्य सड़क पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था.
इसके बाद सड़क किनारे ही गाय अपने बछड़े के साथ रह रही थी. इसी बीच किसी गाड़ी से बछड़े को चोट लग गयी. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आये. मौके पर बजरंग दल के अनूप लाल, श्याम मंत्री, ऋषि राज, आशुतोष हर्ष, कुणाल सिंह सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




