क्षेत्र में समय देनेवाले को विधायक चुनेंगे

गुमला : गुमला चेंबर ऑफ कामर्स के युवा व्यापारी लगातार गुमला शहर की समस्याओं से जूझते रहे हैं. साथ ही विधायक द्वारा गुमला में समय नहीं देने का भी गुस्सा है. इसलिए इस बार युवा व्यापारियों ने समय देने वाले विधायक का चुनाव करने की बात कही है. चेंबर के अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने कहा […]
गुमला : गुमला चेंबर ऑफ कामर्स के युवा व्यापारी लगातार गुमला शहर की समस्याओं से जूझते रहे हैं. साथ ही विधायक द्वारा गुमला में समय नहीं देने का भी गुस्सा है. इसलिए इस बार युवा व्यापारियों ने समय देने वाले विधायक का चुनाव करने की बात कही है. चेंबर के अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने कहा कि बाइपास सड़क व रेल लाइन अभी भी गुमला के लिए सपना बना हुआ है. सदियों से चली आ रही मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है. हर चुनाव में व्यापारियों को ठगा जाता है. समस्या तो चुनावी मुद्दे बनते हैं. लेकिन चुनाव जीतने के बाद विधायक उन मुद्दों को भूल जाते हैं. गुमला में ट्रैफिक थाना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




