आज अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे व्रती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2019 1:07 AM
लोहरदगा : जिला में आस्था के महापर्व छठ को लेकर हर ओर भक्ति की धारा बह रही है. छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर छठ व्रतियों ने अपने उपवास की शुरुआत की. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए छठ व्रतियों के घर पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद […]
लोहरदगा : जिला में आस्था के महापर्व छठ को लेकर हर ओर भक्ति की धारा बह रही है. छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर छठ व्रतियों ने अपने उपवास की शुरुआत की. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए छठ व्रतियों के घर पर काफी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. इधर छठ महापर्व को लेकर लोहरदगा जिला के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में आस्था की ब्यार बह रही है. छठ पूजा के गीतों के बजने से पूरा माहौल छठमय हो गया है. बाजार छठ के पूजन सामग्रियों से सजे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










