घाघरा जंगल से विस्फोटक बरामद
Updated at : 11 Oct 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जानहुपाठ व घाघरा जंगल में भारी मात्रा में छिपा कर रखे गये विस्फोटक पुलिस ने बरामद किया है. गुरुवार को सीआरपीएफ-158 बटालियन, सेट-11 व गुमला पुलिस को यह सफलता मिली. भाकपा माओवादियों की योजना इन विस्फोटकों से आइइडी बम बनाने की थी. जवानों ने जो विस्फोटक बरामद किये हैं, […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जानहुपाठ व घाघरा जंगल में भारी मात्रा में छिपा कर रखे गये विस्फोटक पुलिस ने बरामद किया है. गुरुवार को सीआरपीएफ-158 बटालियन, सेट-11 व गुमला पुलिस को यह सफलता मिली. भाकपा माओवादियों की योजना इन विस्फोटकों से आइइडी बम बनाने की थी. जवानों ने जो विस्फोटक बरामद किये हैं, उसे हाल में ही लाकर रखा गया था. पुलिस के अनुसार, नक्सली इस विस्फोटक का उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में पुलिस के खिलाफ कर सकते थे.
गुमला एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि घाघरा जंगल से नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे विस्फोटक बरामद किये गये हैं. बरामद विस्फोटकों में नौ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 40 नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कोडलेस वायर, सेफ्टी वायर, जिलेटिन रड के अलावा बम बनाने के लिए टिफिन व अन्य सामान शामिल हैं. ये सभी सामान जमीन के अंदर गाड़ कर रखे हुए थे.
सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर गौरव मनाली ने बताया कि सीआरपीएफ-158 बटालियन को सूचना मिली थी कि जंगल में माओवादियों ने आइइडी बनाने वाली सामग्री बाहर से मंगा कर छिपा रखी है. इस सूचना पर इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों को यह सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




