तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण की जीप को बस ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे अरुण

Updated at : 08 Oct 2019 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण की जीप को बस ने मारी टक्कर, जीप के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे अरुण

दुर्जय पासवान, गुमला छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू के जीप को मंत्री बस ने टक्कर मार दी. जीप के सामने के हिस्‍से के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में अरुण की जान बाल-बाल बच गयी. क्योंकि जिस प्रकार का हादसा था. टक्कर के बाद गाड़ी पलटती तो बड़ा हादसा हो […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू के जीप को मंत्री बस ने टक्कर मार दी. जीप के सामने के हिस्‍से के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में अरुण की जान बाल-बाल बच गयी. क्योंकि जिस प्रकार का हादसा था. टक्कर के बाद गाड़ी पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

घटना मंगलवार को दोपहर में रांची व सिमडेगा मार्ग पर बसिया प्रखंड के देवी गुड़ी चौक के समीप घटी है. अरुण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तिलेश्वर साहू के बेटे हैं. इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक झारखंड व उड़ीसा राज्य का मार्ग बाधित हो गया था. थाना प्रभारी राधेश्याम राम घटना स्थल पहुंचकर जाम हटवाया. साथ ही बस को जब्त कर लिया है.

बस में जितने भी यात्री थे. उन्हें दूसरे वाहन से भेजा गया. बताया जा रहा है कि अरुण रांची से अपने पैतृक निवासी बसिया प्रखंड के कदमडीह गांव जा रहे थे. तभी बसिया देवी गुड़ी चौक में तीखे मोड़ के पास मंत्री बस ने सामने से टक्कर मार दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola