जमीन से ऊपर बना दी शौचालय की टंकी, दुर्गंध से बेहाल हैं मरीज

गुमला : गुमला सदर अस्पताल के शौचालय से उठते बदबू से मरीज व नर्सें परेशान हैं. कई मरीज ठीक होने की बजाय बदबू से और बीमार हो रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल की छत का पानी शौचालय में सीपेज कर रहा है. छत का प्लास्टर भी झड़ रहा3 है. वहीं जमीन से ऊंचा […]
गुमला : गुमला सदर अस्पताल के शौचालय से उठते बदबू से मरीज व नर्सें परेशान हैं. कई मरीज ठीक होने की बजाय बदबू से और बीमार हो रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल की छत का पानी शौचालय में सीपेज कर रहा है. छत का प्लास्टर भी झड़ रहा3 है. वहीं जमीन से ऊंचा टंकी है.
अस्पताल के शौचालय की समस्या से अवगत होने के बाद डीसी शशि रंजन ने शौचालय भवन व टंकी की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. डीसी ने खुद शौचालय की स्थिति का भी निरीक्षण किया है. निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वाकई में शौचालय खराब है और इससे निकलने वाले बदबू से मरीज व नर्स परेशान हैं.
डीसी ने जिला परिषद गुमला के जिला अभियंता तारणी प्रसाद मुखिया व सहायक अभियंता ए रहमान को शौचालय की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. डीसी के निर्देश के बाद जिला परिषद द्वारा प्राक्कलन बना कर निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर आरएन यादव ने कहा कि अस्पताल के पीछे टंकी बनी है, जो जमीन से ऊंचा हो गया है. टंकी भरने के बाद गंदगी नाली व सड़क पर आ जाती है, जिससे बदबू उठना शुरू हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










