गुमला : न रोड, न पानी, यह कैसा विकास है : हेमंत सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन शुक्रवार को गुमला पहुंचे. श्री सोरेन ढिढौली पोखराटोली गांव गये, जहां उन्होंने मृत किसान शिवा खड़िया के परिजनों से मुलाकात की. बिचड़ा सूख जाने से आहत होकर शिवा खड़िया ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी. श्री सोरेन ने परिवार के लोगों से घटना की […]
विज्ञापन
गुमला : पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन शुक्रवार को गुमला पहुंचे. श्री सोरेन ढिढौली पोखराटोली गांव गये, जहां उन्होंने मृत किसान शिवा खड़िया के परिजनों से मुलाकात की. बिचड़ा सूख जाने से आहत होकर शिवा खड़िया ने पिछले दिनों आत्महत्या कर ली थी. श्री सोरेन ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली. शिवा की पत्नी डुडी खड़ियाइन, बेटा बिरसा खड़िया, करमा खड़िया व जीतू खड़िया ने बताया कि शिवा कर्ज में डूबे हुए थे. ऊपर से धान का बिचड़ा भी मर गया था, इसलिए वे परेशान रहने लगे और शराब पीने लगे थे.
करीब आधा घंटे तक श्री सोरेन ने बात की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी गांव की समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि पोखराटोली में समस्या ही समस्या है. इसपर श्री सोरेन ने कहा कि गांवों का यह कैसा विकास है. जहां न तो स्वास्थ्य सुविधा है और न ही रोड, पानी व बिजली है. यहां तक कि राशन कार्ड भी कई परिवारों के पास नहीं है. गांव की जो स्थिति है, यह सरकार के विकास कार्यों की पोल खोल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










