काम नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी
सिसई : सिसई प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से संचालित कार्यों व पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सिसई सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की. मनरेगा की समीक्षा में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के 88 राजस्व गांवों में टीसीबी योजना का चयन तथा अभिलेख तैयार करना है. […]
सिसई : सिसई प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा से संचालित कार्यों व पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सिसई सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की. मनरेगा की समीक्षा में बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के 88 राजस्व गांवों में टीसीबी योजना का चयन तथा अभिलेख तैयार करना है.
आपके शहर में
पंचायत अंतर्गत एक गांव में योजना का क्रियान्वयन होना है. नहीं होने पर जेइ, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक का वेतन रोका जा सकता है. वहीं पीएम आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 के भवन निर्माण की समीक्षा की और अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने की दिशा में कार्य तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही सत्र 2019-20 के आवास रजिस्ट्रेशन व स्वीकृति, जियो टैग तथा प्रथम किस्त के भुगतान की दिशा में तेजी लाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए