ePaper

हिमाचल से लायी जायेगी फूल कुमारी

Updated at : 09 Jul 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल से लायी जायेगी फूल कुमारी

फूल कुमारी बंजार थाना की पुलिस की निगरानी में रह रही है प्रशासन का एक कर्मी सीडब्ल्यूसी के सदस्य व फूल कुमारी का छोटा बेटा जायेगा हिमाचल गुमला : पंजाब के जालंधर के लेखक अजीत सिंह के बाद प्रभात खबर की पहल रंग लायी. फूल कुमारी को हिमाचल प्रदेश से झारखंड वापस लाया जायेगा. इसके […]

विज्ञापन

फूल कुमारी बंजार थाना की पुलिस की निगरानी में रह रही है

प्रशासन का एक कर्मी सीडब्ल्यूसी के सदस्य व फूल कुमारी का छोटा बेटा जायेगा हिमाचल
गुमला : पंजाब के जालंधर के लेखक अजीत सिंह के बाद प्रभात खबर की पहल रंग लायी. फूल कुमारी को हिमाचल प्रदेश से झारखंड वापस लाया जायेगा. इसके लिए गुमला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. गुमला प्रशासन का एक कर्मी, सीडब्ल्यूसी के सदस्य व फूल कुमारी का छोटा बेटा अनुज नायक हिमाचल प्रदेश के बंजार (घियागी) जायेंगे.
ज्ञात हो कि हिमाचल की सड़कों पर भटक रही फूल कुमारी का समाचार प्रभात खबर में छपने के बाद गुमला प्रशासन हरकत में आया और फूल कुमारी को हिमाचल प्रदेश से वापस लाने के लिए प्रशासन के स्तर से प्रक्रिया शुरू हुई. सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभु सिंह ने बताया कि गुमला प्रशासन व सीडब्ल्यूसी फूल कुमारी को वापस लाने की पहल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद गुमला एसडीओ मेनका ने सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन शंभु सिंह से फोन पर बात की है. एसडीओ ने चेयरमैन से फूल कुमारी को वापस लाने में सहयोग करने की अपील की है. इधर, शंभु सिंह ने लेखक अजीत सिंह से फोन पर बात कर फूल कुमारी किस क्षेत्र में रूकी हुई है, इसकी जानकारी ली. अजीत ने हिमाचल प्रदेश के बंजार थाना के पुलिस अधिकारी का फोन नंबर सीडब्ल्यूसी को उपलब्ध कराते हुए बताया कि अभी फूल कुमारी पुलिस की निगरानी में है. शंभु सिंह ने बंजार थाना के पुलिस अधिकारी से फोन पर बात की और फूल कुमारी के बारे में जानकारी ली.
इसपर बंजार थाना की पुलिस ने बताया कि फूल कुमारी अभी बंजार क्षेत्र में है. उसे पुलिस की निगरानी में रखा गया है. बंजार पुलिस ने झारखंड से किसी को हिमाचल प्रदेश आने के लिए कहा है, जिससे वह फूल कुमारी को सौंप सके. शंभु सिंह ने बताया कि फूल कुमारी के बेटे अनुज नायक से फोन पर बात हुई है. वह मंगलवार को गुमला पहुंच रहा है. अनुज को लेकर प्रशासन की टीम हिमाचल प्रदेश जायेगी और फूल कुमारी को वापस लेकर आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola