गुमला : यौन शोषण कर वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 06 Jul 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी युवक सीआइएसएफ में है, जाे वर्तमान में स्पेशल फोर्स दिल्ली में तैनात है पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व युवती की आपत्तिजनक फोटो खींच कर ब्लैकमैल करने व फोटो को वायरल करने व युवती के नाम फेसबुक आइडी बनाने के आरोपी लक्ष्मण महली उर्फ लखन […]
विज्ञापन
आरोपी युवक सीआइएसएफ में है, जाे वर्तमान में स्पेशल फोर्स दिल्ली में तैनात है
पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व युवती की आपत्तिजनक फोटो खींच कर ब्लैकमैल करने व फोटो को वायरल करने व युवती के नाम फेसबुक आइडी बनाने के आरोपी लक्ष्मण महली उर्फ लखन महली को पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पालकोट की एक युवती ने पालकोट थाना में केस दर्ज कराया है.
दर्ज केस में कहा है कि गुमला के युवक लक्ष्मण महली से कुछ वर्ष पहले मुलाकात हुई थी. युवक ने खुद को कुंवारा व सेंट्रल फोर्स में कार्यरत बताया और शादी का झांसा देकर मुझसे शारीरिक संबंध बनाया. साथ ही आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाया. जब युवती को आरोपी के शादीशुदा होने व दो बच्चे का पिता होने की जानकारी हुई, तो उक्त युवक से बचने लगी.
लेकिन आरोपी ने उसकी आपतिजनक फोटो व वीडियो को व्हाट्सप में वायरल कर दिया. साथ ही फोटो लगा कर फर्जी फेसबुक आइडी बना कर उसे बदनाम करने लगा. तीन जुलाई की शाम आरोपी युवक उसके घर आया और जान से मारने की धमकी दी. आरोपी युवक सीआइएसएफ में है, जाे वर्तमान में स्पेशल फोर्स दिल्ली में तैनात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




