झारखंड: शादी से किया इनकार, तो प्रेमिका ने जीजा के हाथों करवा दी प्रेमी की हत्या

Updated at : 04 Jul 2019 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: शादी से किया इनकार, तो प्रेमिका ने जीजा के हाथों करवा दी प्रेमी की हत्या

भरनो: झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना की पुलिस ने रायकेरा जंगल में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और मामले में आरोपी जीजा-साली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुरुवार को इंस्पेक्टर बैजू उरांव व थानेदार विष्णुदेव चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी.क्या है मामलाडोम्बा गांव निवासी सुरेश […]

विज्ञापन

भरनो: झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना की पुलिस ने रायकेरा जंगल में हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और मामले में आरोपी जीजा-साली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गुरुवार को इंस्पेक्टर बैजू उरांव व थानेदार विष्णुदेव चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी.

क्या है मामला

डोम्बा गांव निवासी सुरेश उरांव का प्रेम प्रसंग बेड़ो के कोकडे गांव की युवती ललिता कुमारी से चल रहा था, जबकि सुरेश पहले से शादीशुदा है. युवती ने जब शादी करने का प्रस्ताव रखा तो सुरेश टाल मटोल करने लगा. इसके बाद ललिता ने सुरेश की हत्या की साजिश रची. उसने इस काम का जिम्मा अपने जीजा लापुंग गांव निवासी रोहित तिर्की को सौंपा. योजना के अनुसार ललिता ने 23 अप्रैल को फोन किया और अपने घर कोकडे बुलाया. सुरेश जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके जीजा रोहित और एक साथी महरु उरांव ने सुरेश को शराब पिलाया. शाम को सुरेश की बाईक से तीनो चट्टी जाने के लिए निकले और जब रायकेरा जंगल पहुंचे तब दोनों ने मिलकर सुरेश की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसकी बाईक जंगल में फेंक दिया.

रोहित लेकर आया हथियार

हत्या के लिए रोहित घर से गुप्ती ( चाकू ) व रस्सी साथ लाया था. मृतक की पत्नी कर्मीला उरांव ने घटना के बाद युवती के विरुद्ध पति की हत्या कराने का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने बुधवार को पिलखि मोड़ से रोहित तिर्की व भरनो से ललिता को गिरफ्तार किया जबकि हत्या में शामिल एक आरोपी सोसो गांव निवासी महरु उरांव फरार है. पुलिस ने मृतक का टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल, मोबाइल, चाकू, अभियुक्त का दो मोबाईल, ललिता का मोबाईल बरामद कर लिया है. छापेमारी में इंस्पेक्टर बैजू उरांव,भरनो थानेदार विष्णुदेव चौधरी,सिसई थानेदार सुधीर कुमार साव,एएसआई एतवा उरॉव व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola