पेड़ से टकरायी गाड़ी, मजदूर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2019 1:12 AM
घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड स्थित टोटांबी गांव के समीप मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में एक मजदूर पतागाई निवासी प्रकाश गोप (25) की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये. गाड़ी से गिरने के बाद प्रकाश गोप […]
घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड स्थित टोटांबी गांव के समीप मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में एक मजदूर पतागाई निवासी प्रकाश गोप (25) की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये. गाड़ी से गिरने के बाद प्रकाश गोप चक्का से दब गया था. सभी घायलों काे गुमला व घाघरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर सड़क की ढलाई करने सोमवार को बसिया प्रखंड में गये हुए थे. मंगलवार की अहले सुबह दो बजे सभी मजदूर बसिया से घाघरा लौट रहे थे, तभी टोटांबी के समीप चालक को आंख लग गयी, जिससे उसका संतुलन खो गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी में करीब 25 मजदूर सवार थे. इनमें कुछ नाबालिग हैं. सभी को चोट लगी है. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. घायलों को अस्पताल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










