ePaper

पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल एक दूजे के हुए

Updated at : 22 Jun 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल एक दूजे के हुए

सिसई : सिसई थाना के सामने स्थित सरना स्थल पर शुक्रवार को पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल का विवाह कराया. जानकारी के अनुसार, कोयनारा लापुंग निवासी प्रेमी सुखनाथ उरांव व रेड़वा कुचइटोली निवासी प्रेमिका डहरी कुमारी के बीच एक साल से प्रेम संबंध था. बताया गया कि डहरी गर्भवती हो गयी थी. उसके घर […]

विज्ञापन

सिसई : सिसई थाना के सामने स्थित सरना स्थल पर शुक्रवार को पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल का विवाह कराया. जानकारी के अनुसार, कोयनारा लापुंग निवासी प्रेमी सुखनाथ उरांव व रेड़वा कुचइटोली निवासी प्रेमिका डहरी कुमारी के बीच एक साल से प्रेम संबंध था. बताया गया कि डहरी गर्भवती हो गयी थी.

उसके घर वाले लड़का पर शादी का दबाव दे रहे थे, लेकिन लड़का इंकार कर रहा था. शुक्रवार को इसी मामले को लेकर बैठक हुई, जहां प्रेमी सुखनाथ द्वारा इंकार करने पर थाना लाया गया, जहां पुलिस व पूर्व जिप सदस्य भैरव सिंह खेरवार ने प्रेमी को समझा कर विवाह के लिए राजी कराया, फिर दोनों का विवाह सरना रीति रिवाज के साथ धर्मगुरु सुरेंद्र उरांव व जेरकू उरांव द्वारा कराया गया.

शादी समारोह में युवक की चाची गांगी देवी, चकरा उरांव, देवचरण लोहरा, राजकुमार बड़ाइक, संतोष बड़ाइक, मंगत राय मुंडा, धनेश्वर मुंडा, लड़की की मां बुधनी देवी, पिता डेमा उरांव, बुधराम उरांव, जितनाथ उरांव, फगुआ उरांव, घीनू उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola