लुथेरान उवि ने मैट्रिक परीक्षा टाॅपर्स को किया सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा 2019 में स्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया गुमला : लुथेरान उवि गुमला में मंगलवार को अभिभावक गोष्ठी सह मैट्रिक परीक्षा के स्कूल टॉपर्स को सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक मनीष सिंह व नूरा गीता एक्का ने अभिभावकों को स्कूल की वस्तु स्थिति […]
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2019 में स्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया
गुमला : लुथेरान उवि गुमला में मंगलवार को अभिभावक गोष्ठी सह मैट्रिक परीक्षा के स्कूल टॉपर्स को सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक मनीष सिंह व नूरा गीता एक्का ने अभिभावकों को स्कूल की वस्तु स्थिति की जानकारी दी. अभिभावकों की ओर से तारा उरांव, सुरेश्वर उरांव, मदन इंदवार, लखमनिया देवी व अन्य विद्यार्थियों ने स्कूल के विकास के लिए सुझाव दिया. इसके बाद मैट्रिक परीक्षा 2019 में स्कूल के टॉप टेन विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.
सम्मानित होने वालों में अभय अंकित तिर्की, वियेश महतो, मनीपा लकड़ा, प्रवीण कुजूर, सुलेखा कुजूर, प्रीति डुंगडुंग, सूरज उरांव, रंजीत केरकेट्टा, रश्मि किंडो, सुनैना कुमारी, राजकुमार, सुषमा मिंज, समीक्षा तिर्की व प्रेमिका टोप्पो शामिल हैं. वहीं टाॅपर्स प्रतिभागी वियेस महतो, मनीपा लकड़ा, अभय अंकित ने अपने छोटे भाई-बहनों को परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिये. धन्यवाद ज्ञापन एचएम भूषण खलखो ने किया. मौके पर मनमोहन सिंह, सुनीता एक्का, जय झंडा लकड़ा, नीलम लकड़ा, मनोहर टोप्पो, नेरका टोप्पो, अविनाश पन्ना, सजीत पन्ना, निलोफर खेस, सैहून मिंज सहित अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










