गुमला : अवैध संबंध का विरोध करने पर मां के प्रेमी ने बेटे को मारी गोली, मौत

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित चौरापाठ निवासी मिलेश मुंडा (22 वर्ष) की हत्या गांव के तेनो मुंडा ने गोली मार कर दी. घटना के बाद आरोपी तेनो मुंडा फरार है. घटना गुरुवार की रात्रि आठ बजे की है. चूंकि घटना स्थल थाना से अधिक दूर व उग्रवाद […]
।। दुर्जय पासवान ।।
घटना के दिन गांव में सरहुल पर्व का आयोजन था. रात को आरोपी तेनो मुंडा मिलेश मुंडा का घर उसकी मां से मिलने पहुंचा. उस समय घर में मिलेश मुड़ा मौजूद था. आरोपी तेनो मुंडा को देखते ही मिलेश ने उसे घर में प्रवेश करने से रोकने लगा. जिस पर दोनों में लड़ाई होने लगी. उसी दौरान आरोपी तेनो ने मिलेश को पिस्तौल से एक गोली मार कर हत्या कर दी.
घटना के बाद से ही आरोपी तेनो फरार है. इधर देर रात की घटना होने के कारण पुलिस को अगले दिन घटना की सूचना मिली. जिसके बाद शुक्रवार की शाम को पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.
इस संबंध में गुरदरी थाना के एएसआई कुमार सरंजय ने बताया कि मृतक के पिता स्व अगनु मुंडा की मौत नौ साल पहले हो गयी है. इसके बाद से आरोपी तेनो व मृतक की मां के बीच अवैध संबंध था. जिसका मिलेश हमेशा विरोध करता था. घटना के दिन मिलेश ने विरोध किया. जिसके बाद आरोपी तेनो ने उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद से आरोपी फरार है. आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










