गुमला में ऑनर किलिंग : पिता ने बेटी के प्रेमी को गला दबाकर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 5:04 PM

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित गुरदरी थाना स्थित अंबाकोना गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के पिता मार्शल बेंग ने उसके प्रेमी बरपाठ निवासी नीलेश बेंग (19) की हत्या कर दी. नीलेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. जो कि लड़की के पिता को […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित गुरदरी थाना स्थित अंबाकोना गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के पिता मार्शल बेंग ने उसके प्रेमी बरपाठ निवासी नीलेश बेंग (19) की हत्या कर दी.
नीलेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. जो कि लड़की के पिता को नगंवारा लगा. उसने अपनी बेटी के सामने उसके प्रेमी का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार कर रात की है. पुलिस ने आरोपी मार्शल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसकी बेटी सीमा बेंग को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.

पुलिस ने बुधवार को शव को बरामद कर गुमला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई दीपक बेंग ने बताया कि मृतक नीलेश बेंग मंगलवार की रात आठ बजे बरपाठ से अंबाकोना गांव अपनी प्रेमिका सीमा बेंग के घर मिलने गया था. उसके बाद वह नहीं लौटा.

लगभग रात नौ बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि नीलेश बेंग की हत्या कर दी गयी है. जिसके बाद नीलेश के परिजन सीमा के घर पहुंचे, तो देखा कि निलेश का शव सीमा बेंग के घर आंगन में पड़ा हुआ था. उसके पिता ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी.

इस संबंध में एएसआइ कुमार सरंजय ने बताया कि सीमा व नीलेश में एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था. इस बात को दोनों परिवार के लोग जानते थे. दोनों परिवार के लोग भी एक दूसरे के घर आना जाना करते थे. मृतक नीलेश जब भी सीमा के घर जाता था तो वह रात को वहीं रूक जाता था. मंगलवार को भी नीलेश जब सीमा से मिलने उसके घर गया तो मार्शल ने उसकी हत्या कर दी.

* हत्या के कारण

पुलिस के प्राथमिक जांच रिपोर्ट व पुलिस के पूछताछ के अनुसार ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि युवती के पिता मार्शल ने अपनी बेटी सीमा का विवाह कहीं दूसरे जगह ठीक कर दिया था. शादी की तैयारी चल रही थी. जब नीलेश मंगलवार की रात उसके घर पहुंचा, तो सीमा का विवाह टूट जाने के डर से नीलेश की गला दबाकर हत्या कर दी.

हालांकि कुछ लोगों के अनुसार जब नीलेश सीमा के घर पहुंचा तो उसके पिता ने घर में आने से मना भी किया था. इसी बात को लेकर मामला बढ़ा तो मार्शल ने नीलेश को मार डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola