आंधी व वज्रपात का कहर, एक की मौत

Updated at : 01 Jun 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी व वज्रपात का कहर, एक की मौत

गुमला : शुक्रवार को गुमला, बसिया व भरनो के कई इलाके में आंधी, तूफान व वज्रपात का कहर देखने को मिला है. आंधी, तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये. कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. एक धर्मकुड़िया भवन ध्वस्त हो गया. इसी दौरान वज्रपात की हुई घटना में गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबिरा […]

विज्ञापन

गुमला : शुक्रवार को गुमला, बसिया व भरनो के कई इलाके में आंधी, तूफान व वज्रपात का कहर देखने को मिला है. आंधी, तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये. कई पेड़ जड़ से उखड़ गये. एक धर्मकुड़िया भवन ध्वस्त हो गया. इसी दौरान वज्रपात की हुई घटना में गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबिरा पंडरिया गांव निवासी वीणा कुमारी (13) की मौत हो गयी. वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा थी. इसी वर्ष उसने मैट्रिक की परीक्षा लिखी थी.

परिजनों ने बताया कि परीक्षा लिखने के बाद वह पंडरिया गांव में अपनी नानी के घर में रहती थी. उसकी नानी के घर में आम का बगान है, जो घर से थोड़ी दूर पर है. उसकी निगरानी करने वह शुक्रवार को गयी थी. लौटने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आ गयी. अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

इधर, बसिया थाना क्षेत्र के मोरेंग गांव निवासी राजेद्र साहू के एक बैल की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. वहीं खोरा पतराटोली में धर्मकुड़िया ध्वस्त हो गया. भरनो प्रखंड में बारिश व आंधी से कई घरों के छप्पर, पेड़ व बिजली के तार टूट गये. एनएच-43 पर थाना, ब्लॉक चौक के पास, खरवागढ़ा, सतीटोली, डुंबो, खक्सीटोली सहित दर्जनों गांवों में कई घरों के छप्पर उड़ गये. कई जगह पेड़ व बिजली के तार टूट गये. छप्पर गिरने से सतीटोली निवासी पैरो उरांव घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola