सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 12:48 AM
सिसई : प्रखंड कार्यालय सिसई के प्रांगण में जेटीडीएस संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौक पर मुख्य अतिथि स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसी कड़ी में आदिवासी विकास विभाग के तहत जेटीडीएस संस्था द्वारा प्रखंड के कुल […]
सिसई : प्रखंड कार्यालय सिसई के प्रांगण में जेटीडीएस संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौक पर मुख्य अतिथि स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसी कड़ी में आदिवासी विकास विभाग के तहत जेटीडीएस संस्था द्वारा प्रखंड के कुल 95 चयनित किसानों को वर्मी कंपोस्ट दिया जा रहा है.
किसान अपनी ऊपज में बढ़ोतरी व गुणवत्ता पूर्ण पैदावार के लिए केचुआ खाद का इस्तेमाल करें. खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने से खेतों की उर्वरक शक्ति और इससे उत्पादित अनाज व सब्जियां लंबे समय तक भंडारित की जा सकती है. मौके पर बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ सुमंत तिर्की, संस्था के डीपीएम प्रमुदित डुंगडुंग, पीएमओ बमशंकर साय, एनआरएमओ अमित सिंह, लेखापाल मोहित केरकेट्टा, पीसी कीर्तिमान, सीएफ किशन सिंह, रवींद्र साहू, रीना कुमारी, अजीत उरांव, लक्ष्मी भगत, सहित वर्मी कंपोस्ट प्राप्त करने वाले लाभार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










