ePaper

Jharkhand : गुमला में भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 28 Mar 2019 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : गुमला में भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार

गुमला : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित गुमला जिला के डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गयी शराब बरामद की है. इसमें देशी और विदेशी दोनों शराब शामिल हैं. लोकसभा चुनाव की वजह से लोगों ने अभी से शराब का स्टॉक जमा करना […]

विज्ञापन

गुमला : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित गुमला जिला के डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गयी शराब बरामद की है. इसमें देशी और विदेशी दोनों शराब शामिल हैं.

लोकसभा चुनाव की वजह से लोगों ने अभी से शराब का स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है. चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर शराब का इस्तेमाल होता है.

गुमला के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा को सूचना मिली थी कि चुनाव के लिए शराब का स्टॉक जमा करके रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर एसपी ने चैनपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये.

चैनपुर के पुलि उपाधीक्षक कुलदीप कुमार एवं चैनपुर इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के दौरान दो जगहों पर पुलिस ने भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने इस मामले में दीपक नामक एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola