प्रतिभा दिखाने का मंच है खेलकूद प्रतियोगिता : फादर वाल्टर धनवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2019 6:53 AM
विज्ञापन
संत मैरिज सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सिसई : संत मैरिज सेकेंडरी स्कूल में आयोजित छह दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि फादर वाल्टर धनवार ने कहा कि हर बच्चे, बच्ची में प्रतिभा छिपी होती है. इस तरह के आयोजन से उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता […]
विज्ञापन
संत मैरिज सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
सिसई : संत मैरिज सेकेंडरी स्कूल में आयोजित छह दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि फादर वाल्टर धनवार ने कहा कि हर बच्चे, बच्ची में प्रतिभा छिपी होती है. इस तरह के आयोजन से उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. खेल को खेल भावना से खेलें.
एचएम फादर राजेश समद ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक विकास होता है. साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है. वहीं प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड में प्रथम कर्ण भगत, द्वितीय विशाल एक्का, तृतीय वरुण कुमार रहे. बालिका वर्ग 100 मीटर में प्रथम रेखा उरांव, द्वितीय विभा एक्का, तृतीय स्तुति प्रिया टोप्पो, धीमी साइकिल रेस के बालक वर्ग में प्रथम आशीष उरांव, द्वितीय अनूप महतो, तृतीय विक्की कुमार रहे.
ऊंची कूद में प्रथम अंचल कच्छप, द्वितीय विशाल एक्का, तृतीय अमित उरांव रहे. 200 मीटर बोरा रेस, आलू रेस, चम्मच रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्सा कस्सी, निशानाबाजी, बैलून फोड़, घड़ा फोड़, रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर फादर फिलीप एक्का, विलियम केरकेट्टा, फादर जयप्रकाश, फादर माइकल टोप्पो, मैनेजर साहू, दीपक अधिकारी, उमेश गोप, सुजल खाखा व अवधेश किशोर सिंह सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










