तालाब के बीच विराजेंगे भगवान भास्कर

Updated at : 12 Nov 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब के बीच विराजेंगे भगवान भास्कर

गुमला : छठ पूजा को लेकर गुमला शहर के सिसई रोड स्थित छठ घाट में तैयारी अंतिम चरम में है. इस वर्ष न्यू विशाल क्लब छठ पूजा समिति द्वारा तालाब के बीच में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. गुमला जिले […]

विज्ञापन
गुमला : छठ पूजा को लेकर गुमला शहर के सिसई रोड स्थित छठ घाट में तैयारी अंतिम चरम में है. इस वर्ष न्यू विशाल क्लब छठ पूजा समिति द्वारा तालाब के बीच में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. गुमला जिले के इतिहास में पहली बार छठ घाट में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी, जो शहर के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा.
मूर्तिकार देवकुमार प्रजापति द्वारा मूर्ति बनायी जा रही है. मूर्ति को तालाब के बीच में स्थापित करने के लिए तालाब के बीच में बांस से मचान बनाने काम शुरू हो गया है. तालाब के पानी को साफ करने के लिए तालाब में चूना का घोल डाला गया है. वहीं तालाब के चारों ओर की गंदगी को साफ कर दिया गया है, ताकि छठव्रती व श्रद्धालुओं को साफ और भक्तिमय वातावरण मिल सके.
तैयारी को लेकर क्लब के अध्यक्ष राहुल गुप्ता तन्नु, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सचिव सौरभव गुप्ता, सहसचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्की जायसवाल व राहुल रंजन सहित मिथिलेश गुप्ता, मनोज सिंह, शंकर अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, रोहित ठाकुर, सोनू खंडेलवाल, जगरनाथ पासवान, जसवीर सिंह, आशीष बाड़ा, मुन्ना विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, राजदीप गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, उमेश साहू, जीतेश यादव, प्रकाश भगत, राहुल साहू, संतोष सिंह, विनोद जाजोदिया, शिशिर षाड़ंगी व शनि विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य लगे हुए हैं. अध्यक्ष ने बताया कि पूरे तालाब और मुख्य सड़क पर आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. 13 नवंबर को संध्या छह बजे से 14 नवंबर की सुबह छह बजे तक हरिकीर्तन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola