ePaper

गुमला : फांसी से लटका था महिला का शव

Updated at : 24 Oct 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : फांसी से लटका था महिला का शव

गुमला शहर के शास्त्री नगर निवासी राजकुमार यादव की बेटी नेहा देवी का शव उसके ससुराल भरनो ब्लॉक चौक स्थित घर से फंदे से लटकता हुआ मिला है. जिस समय महिला का शव फंदे से लटक रहा था, उस समय मृतका के तीन साल का बच्चा वहीं था. मां फंदे पर लटकी रही और बच्चा […]

विज्ञापन
गुमला शहर के शास्त्री नगर निवासी राजकुमार यादव की बेटी नेहा देवी का शव उसके ससुराल भरनो ब्लॉक चौक स्थित घर से फंदे से लटकता हुआ मिला है. जिस समय महिला का शव फंदे से लटक रहा था, उस समय मृतका के तीन साल का बच्चा वहीं था.
मां फंदे पर लटकी रही और बच्चा रात भर शव के पास बिलखता रहा. मंगलवार की सुबह परिजनों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, फिर शव को फंदे से उतारा गया. जिस कमरे में महिला मरी है, उस कमरे के दरवाजे की कुंडी भी नहीं लगती है. ऐसे में पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मृतका का पति सोमवार को ही घर से काम के लिए दुमका निकला था. इसके बाद रात को महिला ने आत्महत्या कर ली. इधर, मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर नेहा की हत्या का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola