गुमला : तीन वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या
Updated at : 25 Sep 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

सिसई : प्रखंड के पुसो कोल्हूटोली गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बंधन उरांव (25)भाग गया. रविवार की दोपहर बच्ची बंधन के घर खेलने गयी थी. इसी दौरान शादीशुदा बंधन ने दुष्कर्म किया. तीन सदस्यीय टीम ने बच्ची का पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
सिसई : प्रखंड के पुसो कोल्हूटोली गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बंधन उरांव (25)भाग गया. रविवार की दोपहर बच्ची बंधन के घर खेलने गयी थी.
इसी दौरान शादीशुदा बंधन ने दुष्कर्म किया. तीन सदस्यीय टीम ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि की गयी है. बच्ची के परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर हमलोग बाजार गये थे. मेरी बेटी पड़ोसी बंधन उरांव के घर खेलने गयी थी.
उस समय बंधन घर पर अकेला था. उसकी मां सुकी उरांव व बहन एतवारी उरांव कहीं गये थे, जबकि पत्नी मायके गयी थी. परिजनों ने कहा कि वे लोग जब बाजार से खरीदारी कर लौटे, तो बेटी को लाने बंधन के घर गये. बंधन ने कहा कि आपकी बेटी मेरे घर में नहीं है. फिर परिजन गांव में बच्ची की तलाश करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




