120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच

Updated at : 21 May 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच

120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की हुई जांच

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद गुमला के तत्वावधान में टाउन हॉल गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 120 लोगों के सिकल सेल एनीमिया की जांच की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी सार्जन मरांडी ने कहा है कि उपायुक्त ने पूर्व में सभी विभागों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में शत-प्रतिशत नागरिकों की सिकल सेल एनीमिया जांच सुनिश्चित करें, ताकि जिले को गंभीर बीमारी से मुक्त कराया जाये. निर्देश के आलोक में नगर परिषद ने शिविर लगाया. कहा कि संदिग्ध मामलों को आगे की चिकित्सा जांच व परामर्श के लिए चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि नगर परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा. शिविर को सफल बनाने में सिटी मैनेजर हेलाल अहमद खान, रौनक पांडेय, मुन्ना कुमार, सुजीत राम, रवींद्र मांझी, संदीप उरांव समेत अन्य कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभायी.

सड़क हादसे में महिला की मौत

गुमला. सदर थाना के मुरकुंडा निवासी बसंत महतो की पत्नी रेखा देवी (47) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना के संबंध में बसंत महतो ने बताया कि बीते मंगलवार को वह स्कूटी से पत्नी के साथ राशन लेने के लिए डीलर के घर जा रहा था. इस दौरान चलती स्कूटी से रेखा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद रेखा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची गुमला पुलिस ने पंचनामा व शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola