गुमला में दिल दहला देने वाली घटना, युवक का सिर काटकर धड़ से किया अलग

Updated:
विज्ञापन
गुमला में दिल दहला देने वाली घटना, युवक का सिर काटकर धड़ से किया अलग

गुमला : गुमला जिले के सिसई प्रखंड में दिल दहला देने व रौंगटे खड़ी करने वाली घटना घटी है. एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी. युवक का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया है. धड़ के पास ही सिर को भी रख दिया गया है. सिसई थाना की पुलिस ने एनएच-43 […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के सिसई प्रखंड में दिल दहला देने व रौंगटे खड़ी करने वाली घटना घटी है. एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी. युवक का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया है. धड़ के पास ही सिर को भी रख दिया गया है. सिसई थाना की पुलिस ने एनएच-43 सुरली बांध के समीप से सिर कटे शव को बरामदकिया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव की पहचानी करने में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है. लेकिन हत्यारों ने शव को गाड़ी से लाकर सिसई के सुरली बांध के पास फेंका है. जिस अवस्था में शव है. ऐसा लग रहा है कि शव बकरे की बलि देने की तरह सिर को काटकर धड़ से अलग किया गया है. बहरहाल अभी सिर कटा शव देखकर इलाके में सनसनी है. पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह को शौच करने खेत गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola