गुमला : बंधक बना छात्रा से तीन दिनों तक किया दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपी को छुड़ाने जनप्रतिनिधि आगे आये सिसई(गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के कुलंकेरी गांव की छात्रा (14) काे आरोपी त्रिलोक उरांव ने तीन दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. उसने 28 अप्रैल को छात्रा का घर से अगवा कर लिया था. परिजनों को किसी ने बताया कि त्रिलोकी के घर में उनकी […]
विज्ञापन
आरोपी को छुड़ाने जनप्रतिनिधि आगे आये
सिसई(गुमला) : सिसई थाना क्षेत्र के कुलंकेरी गांव की छात्रा (14) काे आरोपी त्रिलोक उरांव ने तीन दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. उसने 28 अप्रैल को छात्रा का घर से अगवा कर लिया था. परिजनों को किसी ने बताया कि त्रिलोकी के घर में उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है. इसके बाद बुधवार को परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे.
वहां ताला लगा था. परिजनों ने जब आवाज दी, तो छात्रा ने अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज लगायी. इसके बाद परिजन ताला तोड़ कर घर में घुसे. देखा कि एक कमरे में बच्ची बदहवाश पड़ी है. उसे लेकर परिजन थाना पहुंचे. पीड़िता ने नामजद मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी उरांव को गिरफ्तार कर लिया.
उधर, गांव के कुछ जनप्रतिनिधि आरोपी युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे. उन्होंने पीड़िता को भी केस नहीं करने की धमकी दी. कोर्ट में पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










