दुष्कर्म के आरोप में ससुर हिरासत में

Published at :11 Apr 2018 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में ससुर हिरासत में

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के बरांग गांव में ससुर व बहू का रिश्ता शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय ससुर ने 22 साल की अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि दहेज नहीं […]

विज्ञापन
घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के बरांग गांव में ससुर व बहू का रिश्ता शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय ससुर ने 22 साल की अपनी बहू के साथ दुष्कर्म किया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत की है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि दहेज नहीं देने पर लकड़ी चुनने के बहाने उसका ससुर उसे जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया है.
पुलिस ने ससुर ननका महतो को हिरासत में लेकर हाजत में रखे हुए है. वहीं पीड़िता का पति भाग गया है. थाना प्रभारी सुदामा चौधरी ने कहा है कि पीड़िता ने लिखित शिकायत की है. मामले की जांच चल रही है. एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. अभी ससुर ननका से पूछताछ की जा रही है.
आठ माह पहले हुई है शादी
पीड़िता ने कहा है कि उसका घर चान्हो प्रखंड है. उसकी शादी घाघरा प्रखंड के शैलेश महतो के साथ आठ माह पहले हुई थी. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे. दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करते थे. चार माह पहले ससुर ननका लकड़ी चुनने के बहाने उसे जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही धमकी दी कि किसी को कुछ मत बताना. इधर, सोमवार की रात को पुन: पीड़िता के साथ मारपीट की गयी. इसके बाद वह अपने मायके चली गयी. मायके वालों को पूरी घटना की जानकारी दी. मंगलवार को मायके वाले बरांग गांव पहुंचे. परिवार के सभी सदस्य घर से भाग गये. ससुर ननका पकड़ में आया, तो उसे थाना लाकर पुलिस को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola