सर्वदलीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी

Published by :Akarsh Aniket
Published at :19 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वदलीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी

सर्वदलीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

ऑल इंडिया पीपल्स फ्रंट और झारखंड नवनिर्माण दल की गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा इकाइयों की संयुक्त बैठक गुमला परिषदन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ महिला नेत्री पुष्पा उरांव ने की. इसमें 24 अप्रैल 2026 को दिल्ली के राजेंद्र भवन में होने वाले सर्वदलीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा हुई, जिसमें भारत की विदेश व व्यापार नीति, ऊर्जा संकट, कृषि और खाद्यान्न संकट जैसे विषय शामिल होंगे.

केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी विदेश व व्यापार नीति के कारण देश में ऊर्जा, कृषि और खाद्यान्न संकट गहराया है. घरेलू गैस की उपलब्धता नहीं है और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद पर अमेरिका का दबाव है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं पर चुप है.

बैठक में स्थानीय कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गयी. 10 मई 2026 को गुमला जिला मुख्यालय में कैडर कन्वेंशन और 18 मई 2026 को जिला स्थापना दिवस पर गुमला बचाओ रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में पुष्पा उरांव, लॉरेंसिया मिंज, बिलो भगत, कैलाश सिंह, सहदेव साहू, शिवचंद मांझी, जीवन भगत, सोमे उरांव, गंगेश्वर भगत, सरफुद्दीन अंसारी, सुकरा सिंह, इस्माइल नागेसिया, कंचन साहू, सीताराम उरांव, लेवनार्ड खलखो, विकास महतो, बसंत बड़ाइक, धर्मपाल उरांव, बादल सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola