सीआरपीएफ ने शौर्य दिवस मनाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

बसिया : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से सोमवार को शौर्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल परिसर में शहीद प्रदीप तिर्की की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कामंडेंट डीके पांडेय ने कहा कि आज के दिन हम वीर शहीदों को याद करते हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए […]
विज्ञापन
बसिया : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से सोमवार को शौर्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल परिसर में शहीद प्रदीप तिर्की की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कामंडेंट डीके पांडेय ने कहा कि आज के दिन हम वीर शहीदों को याद करते हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर चुके हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश के नौजवानों को देश भावना जगाने के लिए प्रेरित करते हैं.
उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप तिर्की का जन्म बसिया प्रखंड के रायकेरा में 22 अक्तूबर 1971 को हुआ था. 1997 में उन्होंने सीआरपीएफ में योगदान दिया. 30 मार्च 2016 को दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा विस्फोट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया गया था, जिसमें वे शहीद हो गये थे.
मौके पर शहीद की पत्नी कांति मिंज, मां बिपैत तिर्की को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एएसआइ आरके पात्र, थानेदार अशोक कुमार, प्रसिद्ध तिवारी, ब्रदर सुशील, ब्रदर जॉन, ब्रदर प्रकाश पूर्ति, राजेश्वर महतो, दिवाकर यादव, प्रदीप किंडो, अंजलि बा, मनबहाल, गुड़िया, जुवेल किंडो, अंगनी इंदवार, निर्मल इंदवार, मधु तिर्की, रॉबर्ट तिर्की व निर्मल तिर्की सहित विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




