Jharkhand : पीठ में बीयर की बोतल घोंपकर प्रधानाध्यापक की हत्या, शव को जंगल में फेंका

Published at :07 Apr 2018 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : पीठ में बीयर की बोतल घोंपकर प्रधानाध्यापक की हत्या, शव को जंगल में फेंका

गुमला : गुमला जिला में अपराध का एक वीभत्स मामला सामने आया है. एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की पीठ में बीयर की बोतल घोंपकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया. शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लापता इस प्रधानाध्यापक का शव शनिवार को जंगल से बरामद […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिला में अपराध का एक वीभत्स मामला सामने आया है. एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की पीठ में बीयर की बोतल घोंपकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया. शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लापता इस प्रधानाध्यापक का शव शनिवार को जंगल से बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें : रांची से गुमला जा रही बस से भिड़ी मोटरसाइकिल, तीन लोग थे सवार

मृतक की पहचान राज नाथ साहू के रूप में हुई है. वह पिंजरा दीपा के रहने वाले थे. पालकोट थाना क्षेत्र के तेतरटोली स्थित नव प्राथमिक स्कूल में पदस्थापित थे. उनका शव बिलिंगबिरा से बरामद हुआ, जो तेतरटोली रोड स्थित लेफ्ट साइड जंगल में फेंका हुआ था. टीचर की हत्या से क्षेत्र के शिक्षकों में रोष है. शिक्षकों ने हत्याकांड के विरोध में प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया. ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का एलान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola